नई दिल्ली। NDTV के पत्रकार अनुराग द्वारी को पत्रकारिता का प्रतिष्ठित पुरस्कार रामनाथ गोयनका अवार्ड मिला है। उन्हें यह पुरस्कार खोजी पत्रकारिता के लिए मिला है. अनुराग द्वारी ने मध्यप्रदेश के नर्सिंग स्कैम का खुलासा किया था। जिसके लिए उन्हें बुधवार को रामनाथ गोयनका अवार्ड दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अनुराग द्वारी को यह अवार्ड दिया. अनुराग द्वारी लंबे समय से एनडीटीवी के साथ जुड़े हैं। पहले भी उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आई थी। अनुराग द्वारी इस समय एनडीटीवी में रेसिडेंट एडिटर हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ से जुड़ी उनकी खोजी खबरें चर्चा में केंद्र में रहती है । इसके साथ ही मध्य प्रदेश में बीबीसी के रिपोर्टर विष्णु तिवारी को दूसरी बार रामनाथ गोयनका अवॉर्ड मिला है। बता दें कि विष्णु को दूसरी बार इस आवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। इससे पहले उन्हें 2021 में यह यह सम्मान मिल चुका है।बीबीसी पत्रकार विष्णुकांत तिवारी को रामनाथ गोयनका पुरस्कार उनके पिछले संस्थान द क्विंट में की गई कहानी के लिए मिला है ।