रतलाम। राष्ट्रीय कब्बडी प्रतिस्पर्था का आयोजन ग्वालियर में इंडियन गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें सृजन विद्यार्थी सहदेव जाट बेस्ट डिफेंडर और यूनुस खान को बेस्ट आल राउंडर परफ़ॉर्मर के रूप में समान्नित किया। दोनों विद्यार्थियों ने गोल्ड जीतकर संस्था व रतलाम शहर का नाम गौरवान्वित किया है। सृजन संस्था के प्राचार्य डॉ जे एस यादव ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनायों के साथ प्रोत्साहित किया साथ ही संस्था समन्वयक निसर्ग दुबे ने विद्यार्थियों को अंतरर्राष्ट्रीय प्रत्योगिता की तैयारी के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। खेल शिक्षिका ताहिरा खान के सानिध्य में विद्यार्थियों ने सफलता पूर्वक जीत प्राप्त की जिसका गर्व खेल शिक्षिका ने बच्चों को मैडल पहनाकर ब्यान किया।