रतलाम। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का रतलाम में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर भव्य जश्न मनाया गया। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुँह मीठा करा कर अपनी खुशी व्यक्त की। इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी की गई। भाजपा के जश्न में जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांडे्य, महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, अरूण त्रिपाठी, निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, विनोद यादव, हेमंत राहोरी, राकेश परमार, सुबेंद्रसिंह गुर्जर, हितेश कामरेड, सुशील सिलावट, जयेश वसावा, संजय कसेरा, विवेक शर्मा, ईश्वर बोराना, सोनू चौहान, सुदीप पटेल, राजेश रांका, राजेश माहेश्वरी, शेरु पठान, नारायण सांखला, विजयसिंह चौहान, मांगीलाल जैन, नंदकिशोर पंवार, प्रो.इमरान, जाकीर हुसैन फक्का, चेतन टांक, कांतिलाल प्रजापत, निलेश जैन, रमेश पांचाल आदि उपस्थित रहे।