‘‘आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’’ के तहत उद्यमियों, प्रोफेशनल्स को संबोधित कर दिलाई पार्टी की सदस्यता

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर में संगठन पर्व के ‘‘आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’’ के तहत उद्यमियों, प्रोफेशनल्स को संबोधित कर दिलाई पार्टी की सदस्यता*

– जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को समाप्त करने उद्यमी व प्रोफेशनल्स राजनीति में आएं*
2047 के विकसित भारत के निर्माण में उद्यमी, इंटेलेक्चुअल्स और प्रोफेशनल्स सहयोगी बनें*
– प्रधानमंत्री ने नई कार्य संस्कृति विकसित करने का कार्य किया है – विष्णुदत्त शर्मा
इंदौर, । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन पर्व के ‘‘आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’’ के तहत इंदौर के आईडीए सभागार में उद्यमियों, प्रोफेशनल्स, इंटेलेक्चुअल्स और अलग-अलग क्षेत्र की प्रतिभाओं व बुद्धिजीवियों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। उस विजन का नेतृत्व भारत के युवा, प्रोफेशनल्स, सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमी, इंटेलेक्चुअल्स और प्रोफेशनल्स करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। देश के आजाद होने के बाद वर्षों तक 3-4 परिवारों ने भारत की राजनीति पर अपना कब्जा जमाए रखा। प्रधानमंत्री देश को जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति दिलाने का कार्य कर रहे हैं। जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को समाप्त करने उद्यमी व प्रोफेशनल्स राजनीति में आएं। भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही भारतीय जनता पार्टी को ताकत देने तथा 2047 के विकसित भारत को दिशा देने के लिए उद्यमी, प्रोफेशनल्स भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें।
*विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में आप सभी उद्यमियों व प्रोफेशनल्स की महती भूमिका*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आप लोगों को भले पता न हो, लेकिन यह सही है कि आप सभी उद्यमियों, प्रोफेशनल्स के संकल्प और कार्य का ही परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना। वर्ष 1700 के समय दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 25 प्रतिशत के करीब था, इसके बाद देश के गुलाम होने के बाद हमारी कार्य संस्कृति को बदल दिया गया। 1947 में भारत जब आजाद हुआ तब हमारे देश की दुनिया के अर्थव्यवस्था में सिर्फ 2.5 से 3 प्रतिशत योगदान रह गया था। इसके बाद भारत की अर्थव्यवस्था में कुछ सुधार हुआ और भारत का योगदान दुनिया की अर्थव्यस्था में 7 से 8 प्रतिशत हो गई। 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश की बागडोर संभालने के बाद भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य शुरू किया और वर्ष 2023-24 में दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 16 प्रतिशत हो गया है। प्रधानमंत्री भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने का कार्य कर रहे हैं, इसके लिए आप सभी उद्यमियों व प्रोफेशनल्स की अहम भूमिका है। भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने के लिए उद्यमी, प्रोफेशनल्स, इंटेलेक्चुअल्स, युवा, बुद्धिजीवी और अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाली विभूमियां भाजपा से जुड़ें। प्रधानमंत्री जी ने नई शिक्षा नीति लागू की। देश के आजाद होने के बाद 70 सालों तक मैकाले की शिक्षा पद्धति चलती रही, प्रधानमंत्री जी ने नई शिक्षा पद्धति को भारत आधारित शिक्षा पद्धति बनाई है।
*भारत को विश्व गुरू बनाने विवेकानंद ने युवाओं का आह्वान किया था, मोदी भी वही कर रहे हैं*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 2047 भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए देश के युवाओं को अग्रदूत बनने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि देश के 100 युवा मुझे मेरे जैसी सोच वाले मिल जाएं, तो मैं भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बना दूंगा’। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम से जब यह पूछा जाता था कि आप ज्यादतर समय बच्चों के बीच क्यों बिताते हैं, तो उनका कहना था कि आने वाले समय में भारत और दुनिया का नेतृत्व इन्हीं बच्चों में से कुछ लोग कर रहे होंगे। इसलिए इनके विजन का विकास होना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी स्वामी विवेकानंद जी की तरह 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरू बनाने के लिए देश के युद्यमियों, प्रोफेशनल्स, इंटेलेक्चुअल्स, युवाओं और बुद्धिजीवियों को राजनीति में आने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि मुझे हर क्षेत्र के समर्पित और संकल्पित तथा देश के विकास का विजन रखने वाले युवा चाहिए, जो अलग-अलग क्षेत्रों में देश को नेतृत्व प्रदान कर सकें।
*प्रधानमंत्री मोदी ने कार्य संस्कृति बदलने का कार्य किया है*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति हैं। 2014 के पहले का भारत देखिए और नरेन्द्र मोदी जी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद का भारत देखिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में कार्य करने का तरीका बदला है, राजनीति को एक नई कार्य संस्कृति दी है। भारतीय जनता पार्टी एक विचार पर चलने वाली पार्टी है, सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती। जो दल सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति करते हैं, वो देश को संकट में डाल देते हैं। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी रचनात्मक सोच के साथ भारत को विकसित देश बनाने के विजन को लेकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री चाहते है कि गैर राजनैतिक युवा अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले प्रोफेशनल्स एवं उद्यमी जब राजनीति में आयेंगे तो उनके अनुभव का लाभ देश को मिलेगा। देश को चलाने के लिए पॉलिसी बनाने का कार्य राज्य की विधानसभाओं, संसद व अन्य इकाईयों में होता है। उद्यमी, प्रोफेशनल्स जब राजनीति में आयेंगे और पॉलिसी मेकिंग में अपने अनुभव और विजन को साझा कर पॉलिसी बनायेंगे तो देश को विकसित भारत की संकल्पना साकार होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों के सवालों के भी जवाब दिए।
कार्यक्रम को महापौर पुष्यमित्र भार्गव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि डोसी, मिस इंडिया चेतना जोशी तिवारी एवं जिलाध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश शासन के मंत्री तुलसी सिलावट, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, विधायक गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा सहित पार्टी पदाधिकारी, प्रोफेशनल्स, उद्यमी, बुद्धिजीवी, इंटलेक्चुअल एवं युवा उपस्थित रहे।