दुर्गा वाहिनी का शौर्य संचलन निकाला

दुर्गा वाहिनी का शौर्य संचलन निकाला

इंदौर। दुर्गा वाहिनी मालवा प्रान्त की प्रांत संयोजिका ज्योतिप्रिया दीदी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग इंदौर में चल रहा है। साथ ही देवी अहिल्याबाई होलकर की जन्मशती वर्ष, 350वा जन्म शताब्दी वर्ष चल रहा है। इस उपलक्ष में आज नगर में दुर्गा वाहिनी का शौर्य संचलन निकाला गया है। संचलन में सभी बहने गणवेश के साथ केसरिया दुपट्टा धारण किए हुए थी। संचलन में दुर्गा वाहिनी की 3 घोष की इकाईया भी उपस्थित थी। बहनों ने घोष की धुन पर कदमताल करते हुए नगर भ्रमण किया। घोष के साथ ही ध्वज वाहिनी थी, ध्वज के साथ शास्त्र वाहिनी भी आकर्षण का विषय रही।
संचलन चिमनबाग से प्रारंभ होकर जेल रोड,जवाहर मार्ग, राजवाड़ा, नगर निगम चौराहा होते हुए पुनः चिमनबाग मैदान पर संपन्न हुआ।

संचलन में दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय सहसंयोजीका पिंकी   पवार, प्रांत अध्यक्ष मुकेश जैन, प्रांत उपाध्यक्षा माला दीदी ठाकुर, प्रांत उपाध्यक्ष महेश गोठी, प्रांत मंत्री विनोद शर्मा प्रांत सह मंत्री दिलीप जैन, प्रांत मातृशक्ति प्रमुख आरती जयसवाल प्रांत मातृशक्ति सह प्रमुख रितु दीदी उपस्थित रहे।