विश्व पर्यावरण दिवस पर शेरेटन ग्रैंड पैलेस के जनरल मैनेजर – रोहित बाजपाई

शेरेटन ग्रैंड पैलेस में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, मेहमानों ने किया पौधारोपण

 

  • कॉर्पोरेट कार्यालयों को भेंट किए पौधे, धरती को बचाने का लिया संकल्प 

 

इंदौर, 05 जून 2024। जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है पर्यावरण में कई परिवर्तन हो रहे हैं, चाहे अनियंत्रित होती गर्मी हो या बेमौसम बरसात, पिछले कुछ दशकों में पर्यावरण में काफी अनियमितता आई है। इसी को ध्यान में रखते हुए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा जाता है। अपने हरे भरे प्राकृतिक वैन्यू के लिए प्रसिद्ध शुद्ध शाकाहारी 5 सितारा होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस, इंदौर ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में मेहमानों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा मेहमानों और कर्मचारियों द्वारा मिलकर होटल परिसर में फलदार और छायादार पेड़ों के पौधे लगाना। हरे-भरे पौधों ने न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में मदद की, बल्कि होटल के सौंदर्य को भी बढ़ाया। इसी के शेरेटन परिवार ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आसपास के कॉर्पोरेट कार्यालयों को पौधे भेंट करके उन्हें भी इस पहल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर शेरेटन ग्रैंड पैलेस के जनरल मैनेजर ही रोहित बाजपाई न

इंदौर। “देश के सबसे स्वच्छ शहर को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं। शहर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं, इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हमनें पौथारोपण किया, और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। हमें गर्व है कि हम मेहमानों को शुद्ध शाकाहारी कुजीन परोसते हैं। इसके अलावा हमारे यहां पौधों की सिंचाई में भी वेस्ट वाटर का उपयोग किया जाता है। हम हर तरीके से प्रकृति की बेहतरी में योगदान दे रहे हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।”