मैंगो जत्रा का हुआ समापन, तीन दिनों में लगभग 96 हजार दर्जन से अधिक बिके आम

मैंगो जत्रा का हुआ समापन, तीन दिनों में लगभग 96 हजार दर्जन से अधिक बिके आम

रविवार को स्वाद के शौकीन उमड़े, खूब लिया आम का स्वाद

अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ बिदा हुई मेंगो जत्रा

इंदौर। ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुआं, साउथ तुकोगंज में 3 दिनों से चल रहे मराठी सोशल ग्रुप के सालाना आयोजन मैंगो जत्रा का रविवार को समापन हो गया। इन तीन दिनों में तकरीबन 96 हजार दर्जन से अधिक हापुस आम स्वाद के शौकीनों ने खूब खरीदे। यह आयोजन बहुत ही सफल रहा,हर बार की तरह ही इस बार भी मैंगो जत्रा को गजब का प्रतिसाद मिला। स्वादप्रेमियों की भीड़ खूब उमड़ी।

संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि तीसरे दिन भी रत्नागिरी और देवगढ़ के आम की खुशबू से मैंगो जत्रा खूब महका। महाराष्ट्र रत्नागिरी और देवगढ़ का विश्व प्रसिद्ध हापुस आम का इन तीन दिनों में हजारों स्वाद के शौकीनों ने भरपूर लुत्फ उठाया। समाचार लिखे मैंगो जत्रा में 96 हजार दर्जन आम इंदौरियो ने खरीदे, वही लगभग 11 हजार से अधिक आम तो कार्यक्रम स्थल पर बने विशेष स्टॉल पर ही स्वाद प्रेमियों ने खूब चखे। हर बार की तरह इस बार भी मैंगो जत्रा में खासा उत्साह नजर आया। भीषण गर्मी भी स्वाद प्रेमियों का उत्साह को नही रोक सकी और सुबह 09 से देर शाम तक लोगो ने मेंगो जत्रा में खूब जम कर आम की खरीदी की और परिवार सहित फ़ूड झोंन का लुत्फ उठाया। रविवार होने से हजारों स्वाद प्रेमी उमड़े।

जत्रा की सफलता पर मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट ने इंदौर के स्वाद के शौकीनों का बहुत-बहुत आभार माना जिन्होंने जत्रा इतना सफल बनाया उन्होंने इंदौर प्रशासन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया अगले साल फिर जत्रा में मिलने के वादे के साथ मैंगो जत्रा ने विदाई ली।

मैंगो यात्रा में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला भी पधारे। एम ड़ी एच समूह की और से आतिश जाधव, नितिन देशकर एवं सुशील मनसंतरा भी मौजूद थे।

मैंगो जत्रा में आम से बने उत्पादों की बिक्री भी खूब हुई। जिनमें आम से बना पल्प, आम का मावा, आम का पापड़, आचार,अमचूर, मुरब्बा, कोकम, शरबत आदि की भी खूब बिक्री हुई। आयोजन स्थल पर आम खाने के लिए विशेष स्टॉल लगाया था जिस पर भी स्वाद प्रेमियों ने आम खूब खरीदे।स्वाद प्रेमियों ने फूड स्टॉल पर भी खूब जायको का स्वाद लिया। स्वादप्रेमी आशीष ने कहा कि जत्रा में पाव भाजी,चकरी का स्वाद भी लाजवाब रहा, मैंगो मस्तानी ने भी गर्मी में राहत दी। स्वादप्रेमी नेंसी ने कहा कि हापुस आम का स्वाद लाजवाब है।

दर्शन जागीरदार,हर्षवर्धन लिखिते ने बताया कि रोजमर्रा के आइटम्स जैसे सुपारी चूर्ण, अचार, शर्बत, हर्बल औषधि, किचन वेयर, हर्बल पेस्ट कंट्रोल, कटलरी समान को खूब खरीदा गया।

 

विनोद गोयल, नगर प्रतिनिधि