मैंगो जत्रा हुआ शुरू, इंदोरियो ने फलों के राजा आम का चखा स्वाद,खूब खरीदे हापुस आम

मैंगो जत्रा हुआ शुरू, इंदोरियो ने फलों के राजा आम का चखा स्वाद,खूब खरीदे हापुस आम

पहले दिन ही अंदाजन 12 हजार दर्जन बिके आम

इंदौर। मराठी सोशल ग्रुप का सालाना आयोजन मेंगो जत्रा ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआ, साउथ तुकोगंज पर शुरू हुआ। सुबह 9:00 बजे से ही हापुस आम को खरीदने इंदौरी पहुंचने लगे थे। यह आयोजन 19 मई तक प्रतिदिन सुबह 09 से रात्रि 10 बजे तक चलेगा।

संस्था के सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि मेंगो जत्रा का शुभारंभ वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी निरंजन भाई देसाई व उद्यमी निधि पमनानी ने किया। जत्रा में करीब 23 से अधिक आम उत्पादको ने हिस्सा लिया । मेंगो जत्रा में रत्नागिरी, देवगढ़ (कोंकण) के आम उत्पादक वहां के विशिष्ट हापूस आम और अन्य उत्पाद लेकर ग्राहक को विक्रय करते है। जत्रा के पहले ही दिन सुबह से ही इंदोरियो ने गर्मी के राजा आम का स्वाद चखा और खबू हापुस आम खरीदे भी।इस बार कृषकों ने बढ़ चढ़ कर मेंगो जत्रा में हिस्सा लिया है। पहले दिन अंदाजन तकरीबन 12 हजार दर्जन आम खरीदे गए।

आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी निरंजन भाई देसाई ने कहा कि फलों का राजा है आम, यह फल गर्मी में बहुत ठंडक देता है, हापुस आम पूरे प्रदेश के साथ देश भर में भी प्रसिद्ध है, यह जो मैंगो जत्रा लगा है यहां इंदौरियो को एक ही जगह पर हापुस आमो की वैरायटी मिल जाएगी।

उद्यमी निधि पमनानी ने कहा कि मेंगो जत्रा कृषको को लाभ पहुचाने के साथ ही एक नया मार्केट उपलब्ध करा रहा है। इतने पारिवारिक माहौल में इतने व्यवस्थित आयोजन की जितनी तारीफ की जाए कम है। शुभारम्भ कार्यक्रम का संचालन एवँ आभार हर्षवर्धन लिखिते ने किया

मराठी सोशल ग्रुप के विशेष अतिथि के रूप अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त प्राकृतिक चिकित्सक एवम् जल वैज्ञानिक डॉ मेल्कीसदेक देवशिखामणी जी भी शामिल हुए। डॉ देवशिखामणी जी ने हापुस आम की विशेष जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि हापुस आम को कई कारणों से अन्य आमों से बेहतर माना जाता है। यह आम अपने विशेष स्वाद, मीठास, और जूसी भरपूरता के लिए प्रसिद्ध है। इसका रंग और गंध भी अन्य आमों से अलग होता है। साथ ही, हापुस आम में पोषण सम्पन्नता की अच्छी मात्रा होती है, जो इसे स्वास्थ्य के लिए अधिक उपयोगी बनाता है। इसका चमकदार रंग और भारी फल भी इसे अन्य आमों से अलग बनाता है।
अपनी चिकित्सा में विशेष रूप से डॉ देवशिखामणी जी हापुस आम के द्वारा घुटने के मरीज़ों को लगभग 700 से 800 ग्राम हापुस आम कम से कम सात दिन तक सेवन करवाते हे, और कई घुटने के मरीज़ों को इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिला है। जिन लोगों को आँखों की रोशनी बड़ानी हों या जिनके दांत हिलते हो वे भी इसका सेवन करे तो लाभ होगा।

हापुस आम में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को संबोधित करके वजन नियंत्रण में मदद करती है और आपको भोजन के बाद भी लंबे समय तक भरा रखती है। इसके सेवन से आपका ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है। हापुस आम में मौजूद अंतिम तत्वों की अच्छी मात्रा आपकी आँखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फोलेट भी महिलाओं के गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्यपूर्ण बच्चे के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है।
हापुस आम, जो कोंकण के देवगढ़ और रत्नागिरी क्षेत्र मे ही पाया जाता है, विशेष रूप से अपने ख़ूबसूरत आकार और मीठे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। हापुस आम का रस बहुत मीठा और स्वादिष्ट होता है, और हापुस आम का अन्य एक विशेषता यह है कि इसका चमचमाहट और गंध बहुत ही आकर्षक होता है, जो लोगों को इसे पसंद करने पर मजबूर करता है। इसका रस और स्वाद अन्य आमों से अलग होता है जिससे इसका महत्व बढ़ जाता है। इसकी गंध मधुर होती है।, जिससे इसे खाना आसान बनाता है। इसका बहुत ही मिठास और खास स्वाद होने के कारण, यह बाजार में बहुत लोकप्रिय है और अनेक लोगों का पसंदीदा फल है।

हापुस आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह विटामिन C, विटामिन A, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, और फोलेट जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होता है। इसका सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, त्वचा को स्वस्थ रखने, और पाचन को सुधारने में मदद कर सकता है। हापुस आम में मौजूद विटामिन C आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, जो उसे स्वस्थ और चमकदार बनाए रखता है। इसके अलावा, इसमें पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्व भी आपके बालों, नाखूनों, और हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं।

इसीलिये आम को फलों का राजा कहा जाता हे और हापुस आम को शहंशाह।।

मैंगो यात्रा इंदौर के अग्रणी ऑटो डीलर श्याम होंडा मुख्य प्रायोजक है और मैंगो जाता में वाहन बुकिंग करने पर जत्रा विशेष छूट का फायदा भी दिया जा रहा है।

समीर देशकुलकर्णी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था की और से नाम मात्र शुल्क पर चखने हेतु हापुस आम उपलब्ध रहा और लोगो ने इसका खूब लुत्फ उठाया ।

श्रीमती तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि मराठी व्यंजन एव इंदौरी चाट चौपाटी का भी मेंगो जत्रा में समावेश किया गया । मराठी व्यंजनों में जैसे बड़ा पाव,झूणका भाकर ठेचा, अप्पे, श्रीखंड पूरी, मेंगो मस्तानी, अनारसे आदि उपलब्ध रहें इसके अलावा इंदौरी चाट चौपाटी में विभिन्न आइटम भी उपलब्ध रहे लोगो ने इसका भी आनंद लिया।

दर्शन जागीरदार ने बताया कि रोजमर्रा के आइटम्स जैसे सुपारी चूर्ण, अचार, शर्बत, हर्बल औषधि, लकड़ी के खिलौने, किचन वेयर, हर्बल पेस्ट कंट्रोल, कटलरी सामान के स्टॉल्स रहे है।

सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि संस्था द्वारा नाम मात्र के शुल्क पर चखने हेतु उपलब्ध आम की गुठलिया वन विभाग को सोपी जाएगी। वन विभाग इन गुठलियों को उन्नत कर हापुस आम के पौधे डेवेलोप करेगा।

विनोद गोयल, नगर प्रतिनिधि