महिला मोर्चा की बहनों के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की शक्ति प्राप्त होती है। -श्री शंकर लालवानी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा इंदौर महानगर द्वारा मनाया गया फाग उत्सव

महिला मोर्चा की बहनों के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की शक्ति प्राप्त होती है। -श्री शंकर लालवानी

इंदौर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा गांधी हॉल पर फाग उत्सव मनाया गया महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती सविता अखंड एवं नगर अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी और होली के गीतों पर फूलों की पंखुड़ियां से भी फाग उत्सव मनाया ।

पूर्व लोकसभा स्पीकर आदरणीय श्रीमती सुमित्रा महाजन ताई ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से कार्यकर्ताओं में हमारी संस्कृति से जुड़ाव और आपस में अपनापन बढ़ता है साथ ही सामंजस्य भी स्थापित होता है।

इंदौर से लोकसभा प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा होली महोत्सव एवं संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया जाता है जो अपने आप में अद्भुत होते है साथ ही श्री लालवानी ने कहा कि महिला मोर्चा की बहनों के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की शक्ति प्राप्त होती है और आगामी चुनाव में भी महिला मोर्चा एवं मातृशक्ति की अहम भूमिका रहने वाली है।

शैलजा मिश्रा,सविता अखंड,कंचन गिदवानी, श्रध्दा दुबे,वृंदा गौड़, बरखा मालू, बापट ताई बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी।