जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज जी के लिए मौन श्रद्धांजलि आयोजित

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज जी
के लिए मौन श्रद्धांजलि आयोजित

(आध्यात्मिक चेतना के पुंज थे मुनि श्री)

इंदौर। जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी के निधन पर केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के इंदौर संभाग अध्यक्ष डॉ संतोष वाधवानी (रत्न विशेषज्ञ) ने संवेदना व्यक्त किया है. जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी आध्यात्मिक चेतना के पुंज थे।

मानव अधिकार सुरक्षा संगठन नई दिल्ली इंदौर इकाई द्वारा संत श्री के लिए मौन श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। इस दौरान इंदौर संभाग अध्यक्ष संतोष वाधवानी ने संत शिरोमणि आचार्य परमपूज्य विद्यासागर महाराज जो तप, त्याग, ध्यान, धारणा समाधि, समाधान के साक्षात स्वरूप थे। वे पावन डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि तीर्थ में चिर समाधि में लीन हो गए। लाखों मनुष्यों के कष्टों का हरण करने वाले, उन्हें अपने इष्ट से मिलाने वाले, उनके अभीष्ट की पूर्ति करने वाले तीर्थ स्वरूप, परमपूज्य गुरुदेव विद्यासागर जी महाराज के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।
संगठन के पदाधिकारी में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष मोनू जायसवाल, गगनदीप सिंह भाटिया, शुभम करहैकर, आचार्य रघुनंदन, पवन कुकरेजा, सुश्री रोशनी शर्मा,श्रीमती एकता मेहता, नितिन सहजवानी,पंकज पुरोहित, नरेश छाबड़िया, सुनील मोरे, पंकज शर्मा ,(पाटन वाला), अरुण वलवानी, गणेश चावला, द्वारा गुरु चरणों में श्रद्धांजलि दी गई