दुर्गामाता मन्दिर मैं संत-विद्वानों के सान्निध्य में चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई , कन्यापूजन, ब्राह्मण पूजन के साथ हुई महाप्रसादी

,कन्यापूजन, ब्राह्मण पूजन के साथ हुई महाप्रसादी*

इंदौर. संगमनगर स्थित श्री दुर्गा गणेश मंदिर पर चैत्र नवरात्रि में चल रहे पंचकुंडीय चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार को *अभिजित मुहूर्त* में हुई। संत-विद्वानों के सान्निध्य में पूर्णाहुति की गई। पूर्णाहुति के बाद महाआरती, कन्यापूजन, ब्राह्मण पूजन हुआ। इसके साथ ही बड़ी संख्या में भक्तों ने यज्ञशाला की परिक्रमा की।
यज्ञ आयोजन समिति के संयोजक उद्योगपति योगेश मेहता व समाजसेवी विष्णु बिंदल ने बताया आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक के निर्देशन में हुए चंडी महायज्ञ में 1.51 लाख आहुतियां दी गई। ग्यारह विद्वानों के सान्निध्य में विश्व ब्राह्मण समाज संघ के अध्यक्ष और प्रमुख यजमान पं. योगेन्द्र महंत ने वैदिक विधि विधान से से पूर्णाहुति की विधि संपन्न की। जैसे ही पूर्णाहुति विधि संपन्न हुई, यज्ञशाला *यज्ञनारायण भगवान की जय जय कार* से गूंज उठी। इस मौके पर *सद्गुरु अण्णा महाराज, खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास*, आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राजेश बंसल, शिक्षाविद गिरधर नागर व श्री के,पी, सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद थे। पूर्णाहुति के बाद महाआरती, मंत्र पुष्पांजलि

संपन्न हुई। इक्कीस यजमान दंपत्ति, ग्यारह विद्वान और बड़ी संख्या में भक्तों ने यज्ञशाला की परिक्रमा की। इसके बाद कन्यापूजन, कन्या भोजन, ब्राह्मण पूजन और महाप्रसादी का कार्यक्रम हुआ। यज्ञ संयोजक।