विकास का ढोल पीटने वाली नगर निगम में पार्षद ही परेशान

इंदौर ~इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला एवं संजय बाकलीवाल ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विकास का ढोल पीटने वाली नगर निगम इंदौर में पार्षद ही परेशान हो रहे हैं। आज हुई बैठक में पार्षदों में जो गुस्सा देखने को मिला इससे सच्चाई सामने आ गई की इंदौर नगर निगम विकास के नाम पर खाली ढोल ही पीट रही है। हकीकत कुछ और बयां हो रही है।
नई परिषद बनने के बाद हुई नगर निगम की बैठक में जब पार्षदों ने अपने वार्डों में विकास नहीं होने की बात सार्वजनिक रूप से कहीं तो नगर निगम की हकीकत बयां हो गई।
कई पार्षदों ने अपने वार्डों में पेंचवर्क तक नहीं हो पाने की शिकायत की तो इससे ज्यादा नगर निगम की लापरवाही कहा हो सकती है। पार्षदों ने पेंचवर्क के साथ-साथ लाइट नहीं होने सड़कों के खराब होने एवं अन्य शिकायत महापौर एवं अन्य अधिकारियों के सामने की। और हकीकत तो यहां तक कह दी के 200 पार करने का नारा देने वाली भाजपा 100 के भी पार नहीं पहुंच पाएगी। यह सच्चाई भी है।
प्रवक्ता द्वय ने निगम के उस कार्य पर भी अपना विरोध जताया कि पहले नगर निगम सीमेंट कंक्रीट की सड़क बनाती है,फिर नाली,पाइप लाइन डालने एवं अन्य कार्यों के लिए फिर उस नई बनी हुई सड़क को खोद देती है।जिससे जनता की गाढ़ी कमाई का नुकसान होता है।
प्रवक्ता द्वय ने नगर निगम के ऐसे अधिकारियों एवं इंजीनियरों को तत्काल हटाए जाने की मांग की के जिनके द्वारा ऐसे प्लान बनाकर भ्रष्टाचार किया जाता है।
प्रवक्ता द्वय ने कहा कि पिछले माह हुए समिट में जो पेवर लगाए गए थे। वह एक माह के अंदर ही उखड़ के बाहर हो चुके हैं। और नगर निगम द्वारा नए पैवरों के नाम पर भी भरपूर भ्रष्टाचार कर रही है। पुराने पेवरों को कलर कर नए पेवर की जगह लगाए जा रहे है।
प्रवक्ता द्वय ने कहा कि पहले ही न्यायालय ने भ्रष्टाचार करने पर नगर निगम अधिकारियों एवं तत्कालीन पार्षदों पर सजा का ऐलान किया है। कुल मिलाकर नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। वार्डो में किसी प्रकार का विकास कार्य हो नहीं रहा है। कागजों पर विकास कर जनता को कन्फ्यूज किया जा रहा है।