रतलाम। शहर विधायक NSUI के प्रदर्शन से इतने डर गए कि वै विधायक निवास से ही बाहर चले गए पुलिस प्रशासन द्वारा विधायक निवास के आसपास बैरिकेट्स लगा दिए गए सड़के बंद कर दी गई और पुलिस प्रशासन मुस्तेदी से प्रदर्शन को रोकने के लिए तैयार था। जिसमें प्रशासन सफल भी हुआ। हमेशा से शहर विधायक को देखते और सुनते आए हैं कि वह किसी से कभी नहीं मिलते आज भी एनएसयूआई के जंगी प्रदर्शन में यही हुआ। आज एनएसयूआई के कार्यकर्ता अपनी कुछ मांगों को लेकर विधायक व मध्य प्रदेश सरकार के सूक्ष्म व लघु उद्योग मंत्री के निज निवास का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस स्टेशन द्वारा वाटर कैनन का उपयोग कर प्रदर्शनकारियों को रोका गया। हालांकि प्रदर्शनकारी मंत्री के घर तक नहीं पहुंच पाए। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष निलेश शर्मा ने बताया कि शुरू से हम देखते हैं कि मंत्री जी कभी किसी से नहीं मिलते जब भी कोई मंत्री जी के मिलने या अपनी जन समस्या बताने जाता है तो हमेशा उनके प्रतिनिधियों द्वारा यही जवाब दिया जाता है कि मंत्री जी बाहर हैं। आज हमारे साथ भी यही हुआ। बेरीगेट लगाकर रास्ता जाम करने के कारण रेलवेस्टैशन जाने वाले यात्री काफ़ी परेशान हुवै।
कुछ यात्रियों को फुसफुसाते हुए सुना गया कि आखिर मंत्री जी को ऐसा क्या संकट आ गया कि इतना पहरा लगाना पड़ा।