विश्व गायत्री परिवार द्वारा “ग्राम धोलका” के 24 घरों में किया गया गायत्री महायज्ञ

रतलाम। अखिल विश्व गायत्री परिवार की रतलाम शाखा द्वारा ग्राम धोलका के 24 घरों में एक साथ एक समय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न कराया गया। गायत्री परिजनों ने मिलकर त्रिवेणी रोपण किया और सभी यजमानों को एक एक पौधा भेंट किया। उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी अनुयाज कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में गायत्री परिवार द्वारा विभिन्न आयोजन किये जा रहें है।                               संस्कार परम्परा पुनर्जीवन अभियान के उद्देश्य के साथ यजमान परिवार के सदस्यों में व्यसनमुक्ति एवं कुरुति उन्मूलन के संकल्प, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरण के सद्प्रयास किये जाते है। जन्मदिवस, विवाह दिवस, पुंसवन, अन्नप्राशन, नामकरण, विद्यारम्भ इत्यादि संस्कार भी सम्पन्न करवाए जाते है। देवदक्षिणा के क्रम में धनराशि की जगह एक बुराई के त्याग और एक अच्छाई को ग्रहण करने का संकल्प दिलवाया जाता है।                                             आयोजन को सफल बनाने के लिए गायत्री परिवार रतलाम मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा, जिला समन्वयक दामोदर प्रसाद शर्मा, लालाशंकर पाटीदार, मदनमोहन साहू, सहित गायत्री परिवार के अनेक यज्ञाचार्य एवं महिला पुरोहित उपस्थित थे। ग्राम धोलका से मुकेश पाटीदार, आत्माराम पाटीदार, दिलीप सिंह राणावत, बालमुकन्द पाटीदार, बिहारीलाल पाटीदार, शंकरलाल चौधरी और कचरु लाल खारीवाल की सहभागिता रही।