लघु उद्योग भारती ने आईटीआई के साथ कौशल उन्नयन हेतु एमओयू

कौशल उन्नयन और औद्योगिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

इंदौर में आज एक गरिमामय समारोह में लघु उद्योग भारती इंदौर इकाइयों ने आईटीआई इंदौर (शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के साथ कौशल उन्नयन हेतु एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

यह एमओयू विद्यार्थियों के कौशल विकास को प्रोत्साहित करेगा और इसी प्रकार की पहल राज्य एवं देशभर में विभिन्न शहरों की आईटीआई संस्थाओं और लघु उद्योग भारती इकाइयों के बीच भी की जा रही है।

*यह एमओयू कन्हैयालाल खत्री, उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती मालवा अंचल और आईटीआई इंदौर के प्राचार्य श्री गौरव आर्य द्वारा हस्ताक्षरित किया गया।                                                                         कार्यक्रम में मनोज तिवारी (संयुक्त सचिव, मालवा अंचल), विकास गुप्ता (मीडिया प्रभारी, मालवा अंचल एवं सदस्य मासकॉम टीम एलयूबी), पंकज काले, परेश खंडेलवाल सहित विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे। अर्पित जैन, राजू सुखेजा, गणेश कोटवाल, गोपाल जांगिड , संजय रोचलानी सहित अनेक सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद थे।

आईटीआई इंदौर के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया गया तथा राज्यभर की आईटीआई संस्थाओं में लाइव ट्रांसमिशन भी हुवा।