शांति समिति की बैठक 7 फरवरी को

रतलाम । अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी दिवस में आने वाले त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए रतलाम शहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक 7 फरवरी को सायं 04 बजे से न्यू पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।