किसान कल्याण वर्ष अंतर्गत किसानों की मोटर साइकिल रैली 2 फरवरी को

रतलाम 1 फरवरी। वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा 2 फरवरी को शासकीय विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं किसानों के प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु प्रगतिशील कृषक, युवा एवं नवाचारी किसानों की मोटर साइकिल रैली का आयोजन कृषि उपज मंडी, महू नीमच रोड रतलाम में दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा।