स्वदेशी उत्पादित दवाई एवं उपकरण से इलाज संभव है- मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बेन

रोबोटिक सर्जरी सरल एवं सुविधाजनक है-डॉ शाह

रतलाम। सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन तथा ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन रतलाम मंडल के वर्ष 2026 की प्रथम बैठक पेंशनरों के स्वास्थ्य गोष्ठि को लेकर दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार बेन एवं डॉ अमित शाह के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि डॉक्टर बेन संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादित चाहे वह दवाई हो या उपकरण हो दोनों ही मरीज के लिए लाभदायक है,हम ज्यादा महंगी दवाइयां की और आकर्षित न हो सभी दवाईयों में इलाज संभव है। आपने भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार जो सुविधा इलाज के लिए प्रदान की गई है चाहे वह निजी अस्पताल हो या कांटेक्ट हॉस्पिटल हो उन पर विस्तार से प्रकाश डाला। आपने सुविधाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि आप अगर अचानक घर में गिर जाते हैं तथा कोई फैक्चर जैसी या अन्य कोई गंभीर बीमारी हो तो आप सीधे कांटेक्ट अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवा सकते हैं जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारा प्रयास है कि हम छोटे-छोटे स्टेशनों के आसपास निजी अस्पतालों से कांटेक्ट करें जिससे ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्राप्त हो सके जिससे समय की बचत होगी और मरीज परेशान भी नहीं होगा। आपने कहा कि रेलवे के चिकित्सक भी विशेषज्ञ चिकित्सक है हर बार हम निजी अस्पताल की ओर ना देखें हमारे अस्पताल पर भी हम विश्वास रखें हम भी चाहते हैं कि गंभीर अवस्था में किसी मरीज को भेजा ना जाए तथा हर मरीज स्वस्थ रहे यही हमारा प्रयास है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग नई-नई टेक्नोलॉजी का है और मेडिकल में रोबोट सर्जरी एक बहुत बड़ी उपलब्धि आई है हमारे यहां इससे ऑपरेशन किये जा रहे हैं तथा हर प्रकार का इलाज हमारे यहां उपलब्ध है हमारा आज रेलवे से कांटेक्ट हुआ है और हमारा प्रयास होगा कि मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से जाएं। आपने हार्ट की जांच की एक अत्याधुनिक मशीन की भी जानकारी दी जो अभी कहीं उपलब्ध नहीं है वह 26 जनवरी को उपलब्ध हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्ति रेलकर्मी अधिकारी सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर अरशद अली सिद्दीकी सहित रेलकर्मी महेंद्र सिंघई, जोसेफ जे, कृष्णस्वरूप शर्मा, सुनील कुमार अग्निहोत्री, आर डी चौधरी, सुरेश दिवाकर, आदी का मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल, पुष्पमाला एवं केसरिया दुपट्टे से स्वागत कर सदस्यता प्रदान करी। इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार कामरेड आई एल पुरोहित, मनोहर पचौरी,सतीश राठौर, एम ए खान राजा भैया, शैलेंद्र सक्सेना,प्रेमलता जैन, जया शर्मा, संतोष कुमार सोनी ,अतीक रेहमान, दिनेश जायसवाल, सुबोध गुमास्ते, अशोक दीक्षित, बालकृष्ण तिवारी, भागचंद सबनानी, पी के गौतम ,अरुण वाडकर, सुषमा गहलोत, अल्का खोंड़ , दिनेश यादव, यू एल जायसवाल, सुधीरकांत दुबे, इलेन सैमसन,सीता वर्मा, रमा श्रीवास्तव, माया शर्मा, कमल मेहरा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास एवं आभार कम्युनिकेशन सेक्रेटरी देवेंद्र वर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुरुष महिला सदस्य उपस्थित रहै।