उर्वरक वितरण की सतत मॉनिटरिंग करें

उर्वरक उपलब्धता के संबंध में कलेक्टर ने समीक्षा बैठक मे दिए निर्देश

रतलाम 8 दिसंबर। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कलेक्ट्रेट कक्ष में उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उर्वरक वितरण की सतत मॉनिटरिंग करें। अधिकारी कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को आसानी से उर्वरक मिल जाये। किन फसलों मे यूरिया की आवश्यकता होती है, कितने रकबे मे कितनी मात्रा में उपयोग होता है इसकी जानकारी उपलब्ध करवायें। ब्लॉक वाईज किसान एवं खपत की जानकारी उपलब्ध करवायें। बैठक में उप संचालक कृषि श्रीमती नीलम चौहान , उपायुक्त सहकारिता श्री भाटी , जिला विपणन अधिकारी श्री यशवर्धन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।