रतलाम । साहित्य संस्था अनुभूति द्वारा पूर्व उपजिलाधीश वरिष्ठ साहित्यकार एवं हिन्दी परिवार के संयोजक श्री सत्यनारायण भटनागर (इंदौर) के आकस्मिक निधन पर श्री कालिका माता उद्यान परिसर में श्रद्धासुमन संगोष्ठी आयोजित की गई ।
श्री सत्यनारायण भटनागर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डॉ. मोहन परमार ने प्रकाश डाला । इस अवसर पर सर्वश्री दिनेश कुमार जैन, हरिशंकर भटनागर, अब्दुल सलाम खोकर , रामचन्द्र गेहलोत अम्बर, प्रकाश हेमावत, मुकेश सोनी, प्रणयेश जैश, छोटेलाल यादव, सुभाष यादव, शांतिलाल गोयल (शांतनु),जी.एस. खिंची, शिवराज जोशी, अकरम शिरानी आदि ने श्री सत्यनारायण भटनागर के सम्बंध में अपने संस्मरण सुनाते हुए उनके द्वारा हिन्दी साहित्य में योगदान को रेखाकिंत किया।
श्रद्धाजंली सभा में उपस्थित जनों ने स्व. श्री भटनागर के चित्रपर पुष्पाजंली अर्पित कर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



