रतलाम 27 नवंबर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने रतलाम ग्रामीण विकासखंड के चिकित्सा अधिकारियों , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र के समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनमोल पोर्टल पर गर्भवती माता और समस्त शिशुओं की प्रविष्टि , हाई रिस्क गर्भवती माता का चिन्हाकन, गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत हाइपरटेंशन तथा शुगर के मरीजों की प्रविष्टि , प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग करके ऑनलाइन पोर्टल पर प्रविष्टि , टेली मेडिसिन द्वारा सेवा प्रदायगी, समस्त गर्भवती माता की कर जांच टीकाकरण एवं सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करें , बैठक के दौरान क्षेत्र के समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की उप स्वास्थ्य केंद्र वार कार्यक्रम वार समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान डॉक्टर प्रमोद प्रजापति , बीएमओ डॉक्टर राजेश मंडलोई , जिला एम एंड ई अधिकारी श्वेता बागड़ी डीसीएम श्री कमलेश मुवेल, डॉ सत्येंद्र राजावत , बीपीएम श्री राजेश राव , बी सी एम , सीपीएससी कंसलटेंट श्री लोकेश वैष्णव , श्री निलेश चौहान एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।



