गौ सेवा के माध्यम से 33 कोटि देवताओं की सेवा होती है – श्री रावल

रतलाम।  गौ सेवा सनातन संस्कृति का सर्वोत्तम सेवा अनुष्ठान है जिसके माध्यम से हम सीधे-सीधे 33 कोटि देवताओं को नमन और प्रणाम कर सकते हैं गौ माता के प्रति हमारी श्रद्धा विश्वास और भक्ति हमे सदैव सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। गौ माता का परिवेश स्वास्थ्य के लिए उत्तम परिवेश माना जाता है। हमें नियमित रूप से गौ माता के प्रति सेवा का भाव रखना होगा तभी हम गो मैया की रक्षा कर पाएंगे।
उपरोक्त विचार संस्था परस्पर द्वारा साप्ताहिक गौ सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत बड़बड़ हनुमान मंदिर स्थित गौशाला में गुड चारा सेवा कार्यक्रम में मध्य प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए समाजसेवी मनीष रावल ने व्यक्त किये ।  आपने इस नियुक्ति को सेवा कार्यों का परिणाम बताया।
संस्था परामर्शदाता दिनेश शर्मा ने कहा कि सामाजिक सेवा हमेशा आपके व्यक्तित्व को निखारती है रेड क्रॉस जैसी सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष बनाकर आप स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तम बना सकते हैं।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास ने भी श्री रावल को शुभकामनाएं प्रदान की।  संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने स्वागत करते हुए संस्था परस्पर के कार्यों की जानकारी दी एवं श्री रावल को रेड क्रॉस के माध्यम से उत्कृष्ट सेवा गतिविधियों के लिए अनुरोध किया। संस्था द्वारा श्री रावल को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महेश व्यास, सचिन गेलड़ा, रजनीश शर्मा, नीरज शुक्ला, आनंद पालीवाल, मनीष जोशी, मनीष शर्मा, मनीष बोहरा, सुनील मालपानी, पवन परिहार, पंकज चौहान, दशरथ पोरवाल, राजेंद्र कसेरा, कमलेश पालीवाल, एम.के. जैन आदि उपस्थित थे। संचालन सचिन गेलड़ा ने तथा आभार मितेश अग्रवाल ने व्यक्त किया।