रतलाम। 3 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को गीता मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ पापांकुशा एकादशी का आयोजन किया गया। इसका आयोजन प्रमोद कुमार व्यास संजय व्यास एवं संदीप व्यास द्वारा किया गया। जिसका समय दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक लगातार संकीर्तन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया। मंदिर एवं भगवान की मूर्ति का श्रृंगार फूलों की मालाओं से एवं फूलों की लड़ी से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा ने अपने सुमधुर कंठ से भजन प्रस्तुत किए “मेरे हमदम मेरे हमनशी, ले गई दिल मेरा बांसुरी। जब से देखा तुझे मोहना, दिल मेरा कहीं लागे ना” जैसे भजनों पर सभी श्रद्धालुओं ने नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस आयोजन के मुख्य सूत्रधार व्यास परिवार रहे। इसमें मुख्य रूप से प्रमोद व्यास, पुष्पा व्यास, संजय व्यास, रेणु व्यास,संदीप व्यास,नीतू व्यास, राजेंद्र ओझा, मीना ओझा, प्रमिला ओझा सहित गोपाल जोशी, डॉक्टर सुलोचना शर्मा, दीपक पुरोहित, उमा पुरोहित,हरीश रत्नावत, विनोद राठौड़,आशीष मेहता, कांतिलाल पांडे,दीपक पुरोहित,हितेंद्र शर्मा, अजय उपाध्याय,नरेंद्र फेगडे, बाबूलाल चौधरी, वीरेंद्र वाफगावकर, पंडित गोपाल जोशी,शारदा जोशी,राजेश जोशी,चेतन जोशी , लगन शर्मा तथा वेदिका वर्मा ने भी सुनाए एवं समस्त ट्रस्ट, व्यास परिवार एवं सहित महिला मंडल एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। श्रीमन् नारायण नारायण की धुन पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच संकीर्तन संपन्न हुआ। अंत में आरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। अगला संकीर्तन 17 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को रमा एकादशी पर आयोजित होगा। इस आयोजन की जिम्मेदारी संगीता संजय गुणावत एवं गुणावत परिवार द्वारा निभाई जाएगी। कार्यक्रम का समय अपराह्न 3 से 6 बजे तक निर्धारित है।