जनजातीय विभाग का कुश्ती दल सीहोर रवाना

रतलाम 22 सितंबर। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह ने बताया कि म. प्र. राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सीहोर में आयोजित हो रही है। इसमें जनजातीय कार्य विभाग का चयनित दल 21 सितंबर को सुबह रतलाम से सीहोर के लिए रवाना हुआ। इस दल में 15 बालक एवं 15 बालिकायें सम्मिलित हैं।
सीहोर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 22 से 25 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। 19 सितंबर को शिवगढ़ में विभागीय राज्य फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में सिवनी छिंदवाड़ा बैतूल मंडल, खरगोन एवं धार आदि जिले के पहलवानों ने भाग लिया था। विभागीय कुश्ती स्पर्धा में जनपद सदस्य श्रीमती लीला पडियार, श्री मिलिंद पाठक की उपस्थिति में रतलाम जिले के सात बालक एवं एक बालिका चयनित हुई है।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह, सहायक संचालक सुश्री प्रीति जैन, कुश्ती कोच चंद्रशेखर लश्करी, महेंद्र सिंह देवड़ा, दल के जनरल मैनेजर प्रकाश नारायण भाटी, सुश्री प्रियंका वरखेडे, आशीष गुर्जर, चंद्रशेखर राम टेकेकर, मनोज यादव, शरद जोशी, अदिति अकोदिया, सांवरिया निनामा, धर्मेंद्र भाबर, संतोष भाबर, आशीष सिंह , तारिक हुसैन, भावेश चौधरी नितिन जैन , प्रभात शर्मा आदि ने दल को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर शुभकामनएं दी एवं दल को सीहोर के लिए रवाना किया।