त्रकधा के सितारों नें गुलाब चक्कर में गुनगुनाएं किशोर दा के गीत

हरित माला प्रकृति संरक्षण की अनुपम भेंट-नीरज पवैया

प्रकृति माँ हर जीवजंतु जडीबुटी की रक्षक-गुलाब चक्कर में नाट्यमंचन

रतलाम 5 अगस्त । त्रकधा म्यूजिकल ग्रुपरतलाम के कलाकारों ने हरफनमौला कलाकार एवं पार्श्व गायक किशोर कुमार के जन्म दिवस 4 अगस्त को किशोर के नग्में गुनगुनाएं। कलेक्टर श्री राजेश बाथम के आतिथ्य में गुलाब चक्कर में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण पर केंद्रित नाटक की प्रस्तुति दी गई।
4 अगस्त को किशोर कुमार के जन्म दिवस पर त्रकधा के कलाकारों में सर्वप्रथम प्रस्तुति ग्रुप ऑनर देव विष्णु प्रसाद कण्डारे नें दी फिर अशोक छपरी, संध्या शर्मा, कृष्णकांत महावर, गीता बोरासी, रतन चौहान, शिल्पा डाबी नमेंद्र खरे, नीरज पवैया, भूमिका पवैया, मीना महावर ने किशोर के सुमधुर गीत गुनगुनाए। कलाकारों ने प्यार के इस खेल में, मेरे महबूब कयामत होगी, हमें तुमसे प्यार कितना, रिमझिम गिरे सावन, तेरे मेरे मिलन की रैना, भीगी-भीगी रातों में जैसे गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
न्यायाधीश श्री नीरज पवैया, श्रीमती भूमिका पवैया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाघेला गौसेवा जीवदया समिति प्रमुख दिनेश वाघेला पतंजलि युवा राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया के आतिथ्य में गायकों ने किशोर कुमार के सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
विश्व जडीबुटी दिवस के अवसर प्रकृति संरक्षण संवर्धन के तहत न्यायाधीश का सपत्नीक अमृता गिलोय बेल हरित माला से पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी प्रकृति योग सेवक विशाल कुमार वर्मा ने सम्मान किया। एक पौधा अपनी माँ एक पौधा अपने पिता पूर्वजों के नाम लगाने के लिए योग शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्निहोत्री संग रंगकर्मियों ने नाट्यमंचन कर आमजनों को जागरूक किया। सभी श्रोताओं ने अनुठी अभिनव पहल की सराहना की।
इस अवसर पर पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए नाट्य कलाकारों ने ’एक पेड़ मां के नाम’ नाटक की प्रस्तुति दी। पर्यावरण जागरूकता का संदेश देती नाटिका के कलाकारों देवेंद्र सिंह भदोरिया, ग्रुप प्रमुख देव कंडारे, संध्या शर्मा, मधु परिहार, विजय राठौड़, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र अग्निहोत्री, सीमा अग्निहोत्री, अशोक मेहता, भूमिका पवैया, पुष्पेन्द्र सिंह सिसोदिया, पुष्पिता सिसोदिया, मीना महावर, शिल्पा डाबी, गीता बोरासी, कृष्णकांत महावर, विशाल कुमार वर्मा, विजय राठौड़़, नरेन्द्र खरे, रतन चौहान, अशोक छपरी, अश्विनी शुक्ला, तेजवीर सिंह स्वतंत्र पाल सिंह की उपस्थित श्रोताओं ने सराहना की।
विदित हो कि नव श्रृंगारित गुलाब चक्कर में प्रतिदिन गीत-संगीत, साहित्य व रंगकर्म संबंधी आयोजन हो रहे हैं, जिसे सुधी श्रोताओं द्वारा खूब सराहे जा रहे हैं। पिछले दिनों आयोजित त्रकधा के आयोजन को देखते हुए जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने पुनः संस्था को कार्यक्रम हेतु अवसर दिया जिसे श्रोताओं और दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने किया। आभार संध्या शर्मा नें माना। सभी कलाकारों को त्रकधा म्युजिकल ग्रुप की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।