रतलाम। धामनोद स्थित विपस्सना ध्यान केंद्र में आयोजित वसुधा नमस्तुभ्य कार्यक्रम में सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिए जिसमें उन्होंने विपस्सना ध्यान कला के बारे में जाना और ध्यान केंद्र का भ्रमण किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा 108 पौधों को रोपा गया। कार्यक्रम के आयोजन सृजन भारत संयोजक अनिल झालानी द्वारा आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने वसुधा को समर्पित ये जीवन इस संकल्प के साथ विद्यार्थियों को प्रत्येक दिन ऐसे जीने की बात कही जिसमें हम प्रकृति से अपना जुड़ाव महसूस कर सके। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर आर्ची हरित ने विद्यार्थियों को प्रकृति से ये सीख लेने की बात कहीं की प्रकृति कभी स्वयं के लिया नहीं कुछ करती वो सदैव अपने आस पास के वातावरण को शुद्ध करने के लिए जीती है, इसी तरह विद्यार्थियों को भी अपने जीवन में जहाँ भी कुछ करने का मौका मिले वहां अपना कार्य ऐसे करना चाहिए जिससे वातावरण शुद्ध बना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक वन संरक्षाक प्रदीप कछावा ने की विशेष अतिथि धामनोद नगर परिषद् अध्यक्ष दुर्गा डिंडोर रही। साथ ही कार्यक्रम में प्रमुख जन धामनोद नगर परिषद् अधिकारी पूजा गोयल, जय जवान जय किसान संस्था से विवेक सिंह राठौर, विपस्सना ध्यान केंद्र से डॉ शारदा वाधवानी और सृजन महाविधालय से समन्वयक निसर्ग दुबे, खेल शिक्षिका ताहिरा खान, उपस्थित रहे।



