सड़क निर्माण की कार्यवाही के लिए सीईओ जनपद सैलाना को दिए निर्देश

रतलाम 8 जुलाई 2025। आज मंगलवार को जनसुनवाई में ग्राम पिपलीपाडा पंचायत सांसर तहसील सैलाना के स्कूली बच्चे एवं ग्रामवसियों ने सड़क समस्या के निराकरण के लिए आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सांसर के पिपलीपाड़ा गांव तहसील मुख्यालय से 5 से 7 किमी की दूरी पर है। ग्राम शिवगढ़ के रास्ते से जुड़ने वाले मार्ग पुलिया के पास से कट चुका है जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है दूसरा मार्ग ग्राम सकरावदा से जोड़ने वाला रास्ता कीचड़ से ग्रसित है पक्का रास्ता नही है। जिससे स्कूल जाने में बच्चों को समस्या आती है। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने सीईओ जनपद सैलाना को समस्या का निराकरण करने के लिए आदेशित किया।
सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने बच्चों एवं ग्रामीणों के समक्ष जाकर बताया कि ग्राम में सम्पर्कता वाली सड़क है या गांव के अंदर की सड़क है पता करवा रहे है। ग्राम पंचायत में 15वें वित्त की राशि मिलती है उससे निराकरण करवाएगे। सीईओ जनपद पंचायत सैलाना को निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया हैं यदि अंतर ग्रामीण सर्तकता वाली सड़क है तो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रस्ताव भेजा जाएगा। गांव के अंदर की सड़क है तो पंचायत स्तर पर सड़क निर्माण किया जाएगा।