श्री केसरी के निधन पर पेंशनर समाज ने शोक सभी कर श्रद्धांजलि दी

 

रतलाम। मप्र पेंशनर समाज जिला शाखा रतलाम की एक बैठक 6 जुलाई को सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के सर्वप्रिय अध्यक्ष श्री आर.एस. केसरी के 30 जून को आकस्मिक निधन पर शोक सभा की गई।
श्री केसरी के निधन को संगठन की अपूरणीय क्षति बताते हुए सभी उपस्थित साथियों ने हार्दिक रूप से दुख व्यक्त किया। वे पिछले 10 वर्षों से पेंशनर समाज के अध्यक्ष थे। साथियों ने अध्यक्ष के रूप में श्री केसरी की सेवाओं का स्मरण करते हुए उनकी विद्वत्ता, मिलनसारिता, खुशमिजाजी एवं सरलता की चर्चा करते हुए प्रभु से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। श्री केसरी ब्रेन हेमरेज के शिकार हो गए थे। 30 जून को जवाहर नगर मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके एकमात्र पुत्र योगेश केसरी ने उनको मुखाग्नि दी।
बैठक को पेंशनर समाज सचिव बहादुरसिंह ने श्री केसरी के निधन पर गहन दुःख व्यक्त करते कहा कि इसे प्रभु इच्छा मानकर इसे स्वीकार करना चाहिए। बैठक में दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उक्त जानकारी पेंशनर समाज संगठन के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र छाजेड़ ने दी।