

रतलाम 6 जुलाई 2025 । आज प्रमोद कुमार व्यास, संदीप व्यास एवं व्यास परिवार के द्वारा गीता मंदिर पर एकादशी संकीर्तन दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक रखा गया है। अरुण सोनी द्वारा भजन किये गये। मैं तो तेरा दास हूं मोहन, मुझको अपना लो तुम। जनम जनम का नाता है तुमसे, इसे निभा लो तुम।। तेरी कृपा से ही मेरा, जीवन यह सवेरा है। मेरा कोई नहीं बिन तेरे, नंदलाल सांवरिया है। जैसे भजन किये गये। महिलाओं ने उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ जमकर नृत्य किया तथा गरबा खेला।कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती कर प्रसादी वितरण की गई। इसमें प्रमोद कुमार व्यास, संदीप व्यास, प्रवीण गुप्ता, राजेंद्र ओझा, नीतू व्यास, लीना ठक्कर, मुकेश शुक्ला, रवि पिरोदिया, मंगल अग्रवाल, प्रमोद कुमार व्यास, राजेन्द्र ओझा, अजय जोशी, नरेन्द्र शुक्ला, सुनील शर्मा, कमल त्रिवेदी, विजय शर्मा, सत्येन्द्र जोशी, वीरेंद्र पोरवाल, हेमन्त तिवारी,घीरज व्यास,शैलेन्द्र सुरेका, गोपाल शर्मा, पीके पुरोहित आदि क्षेत्रवासी, भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अगला एकादशी संकीर्तन 21 जुलाई को कामदा एकादशी पर रहेगा।



