रतलाम । 1 जुलाई मंगलवार को डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर प्रदीप कोठारी मधुमेह विशेषज्ञ, डॉक्टर रिंकू रण्दा बघेल नेत्र रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर दीप पंजाबी दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ दीपिका परिहार,डॉक्टर जयन्ती सोनी का मोतियों की माला पहनाकर स्मृति चिन्ह के साथ पौधे देकर सम्मानित किया गया। साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर चार्टर्ड अकाउंटेंट मेहुल पावेचा को मोतियों की माला पहनकर स्मृति चिन्ह और पौधा भेंट किया ।
लायन अध्यक्ष सुनीता पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमने कोरोना काल जैसा समय देखा है इसलिए स्मृति चिन्ह के साथ पौधा इसलिए दे रहे हैं कि आप इस पौधे की देखरेख कर इसको वृक्ष बनाए और इसको अपने परिवार के सदस्यों की तरह रखेंगे तथा इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखें। जिससे पर्यावरण में सुधार हो तथा आपको भी पौधे से और प्रकृति से लगाव हो सके। जिससे आप तनाव मुक्त रह सकेंगे । इस कार्यक्रम में लायंस क्लब अभिमा अध्यक्ष सुनीता पाठक, सचिव लायन सीमा सुरोलिया, कोषाध्यक्ष लायन उषा दुबे,,लायन प्रथम कौशिक, लायन शारदा पाठक, लायन भारती राहोरी,लायन प्रेमलता मुणत उपस्थिति रही।


